HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रान्तीय...

हल्द्वानी : शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा व प्रदेश सरक्षक भगवान सहाय के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक शिष्टमण्डल जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल से उनके केम्प कार्यालय में मिला और उनको महानगर हल्द्वानी की निम्न समस्याओं से अवगत करवाया। जो इस प्रकार है,

उत्तराखंड में 7 अक्टूबर से इन जिलों से शुरू होगी हेली सेवा – मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

1- हल्द्वानी की लगभग सभी सड़कों में गड्डे व टूटी-फूटी हो गयी है जिसके कारण हमेशा आम जनता की जान माल का खतरा बना हुआ है अतः जनहित में सड़कों का निर्माण करवाया जाय।
2- स्टेटबैंक व अन्य जगह की नहर कवरिंग के कार्यो में तेजी लाई जाय जिससे भविष्य में किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके
3- आम जनता की सुविधा को देखते हुए नैनीताल रोड में बाजार क्षेत्र को जाने वाले रास्तों से डिवाइडर खोले जाय।
4- आत्म सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को उदारता पूर्वक शस्त्र लाइसेंस आवंटित किए जाय।
5- बरेली रोड मंडी गेट के पास जलभराव से आम जनता को निजात दिलाने हेतु नाले का डाइवर्जन कर उसे गोला नदी से जोड़ा जाय।
6- पर्वतीय क्षेत्रों को सीधे जाने वाले वाहनों को मुख्य शहर में प्रवेश ना दिया जाय जिससे बाजार क्षेत्र में रोज लगने वाले जाम से छुटकारा मिल सके।
7- मुख्य बाजार क्षेत्र से सभी फड़ ठेले हटवाए जाय उनको वेंडिंग जॉन में शिफ्ट किया जाय।
8- जिले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला नैनीताल के बाहरी व्यापारियो की गहनता पूर्वक जांच पड़ताल करवाई जाय।

व्यापार मंडल की मांगों को जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से तत्काल हल करने को कहा और व्यापार मंडल को सभी मांगों को शीघ्र हल करने का आश्वाशन दिया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, संरक्षक भगवान सहाय, केंद्रीय सह सयोजक देवेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, जीएसटी प्रभारी प्रमोद अग्रवाल, महामंत्री मनोज जोशी, युवा अध्यक्ष असमित गुजराल, रामप्रसाद कश्यप, चमन गुप्ता, संजय वर्मा, अमरजीत सिंह, तारा सिंह अधिकारी, गौरव अग्रवाल, नितिन दुआ, नवीन कांडपाल, आशीष राठौर, बाबा अरोरा, धीरज गुप्ता, अमित आहूजा, गणेश बिष्ट, नितेश थुवाल आदि मौजूद रहे थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : वायरल लेटर के खिलाफ भाजपा ने की एफआईआर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments