HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : होनहार श्रेष्ठ माहरा का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन

हल्द्वानी : होनहार श्रेष्ठ माहरा का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा निवासी प्रदीप सिंह माहरा व पूनम माहरा के होनहार पुत्र श्रेष्ठ माहरा का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हो गया है। जिसके बाद से परिजनों में हर्ष का माहौल है और तमाम लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि गायत्री नगर, फेज चार निकट आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा निवासी प्रदीप सिंह व पूनम माहरा के सुपुत्र श्रेष्ठ माहरा बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं। इनकी माता गृहणी हैं, जबकि पिता एक होटल में काम करते हैं। इनके दादा भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। श्रेष्ठ यूनिवर्सल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी (Universal Convent Sr. Sec. School, Haldwani) में अध्यनरत है। शिक्षक नीरज लोहनी इन्हें कोचिंग भी कराते हैं।

श्रेष्ठ माहरा के घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के लिए चयनित होने पर तमाम लोग इनके माता—पिता व अन्य परिजनों को बधाई दे रहे हैं। साथ ही स्कूल के शिक्षकों ने श्रेष्ठ के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments