HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार ने प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में दिनेश जोशी को फिर से कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि दुर्गापाल महामंत्री होंगे। उपाध्यक्ष में राहुल दरमवाल समेत छह लोगों की स्थान दिया गया है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार ने मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी को बनाया गया है। संरक्षक मंडल में तारा चंद्र गुरूरानी, इस्लाम हुसैन, के के गुप्ता, साकेत अग्रवाल, भगवान गंगोला को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा, राहुल दरम्वाल, दीपक भंडारी, शावेज खान, मोहम्मद हुसैन, राजेन्द्र गाड़िया को शामिल किया गया है।

कार्यालय सचिव गोपाल जोशी, सचिव सुशील शर्मा, मोहन जोशी, ओपी अग्निहोत्री, महिला सचिव निरू भल्ला, खेल प्रकोष्ठ प्रभारी प्रवीण चोपड़ा, साँस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी विशाल शर्मा बनाए गए हैं। संयुक्त सचिव अनुपम गुप्ता, कमल जोशी, फरीद खान, सुशील भट्ट, जीवन गोस्वामी बनाए गए हैं। आय व्यय निरीक्षक दिलीप गाड़िया, सोशल मीडिया प्रभारी विनय शील शर्मा व मनोज लोहनी होंगे। कार्यकारिणी सदस्य धीरज भट्ट को बनाया गया है।

हल्द्वानी : रानीबाग स्थित गौला नदी में डूबे दो युवक, एक की मौत – एक की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments