HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: पुलिस ने स्पा सेंटर में काम कर रही 10 युवतियों को...

हल्द्वानी: पुलिस ने स्पा सेंटर में काम कर रही 10 युवतियों को one stop center भेजा

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं पुलिस टीम का शुक्रवार को हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों पर चालानी कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गए थे।

जहां आज शनिवार को पुलिस ने हल्द्वानी के 2 स्पा सेंटरों सैवन हैवन तथा हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के दृष्टिगत एवं उनके पुनर्वास हेतु one stop center ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

बता दें कि, बीते दिन एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विभा दीक्षित सीओ नैनीताल के नेतृत्व में टीमें गठित कर हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 15 स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान सभी स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सेंटरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी थी।

उत्तराखंड – भाजपा ने बनाये 12 प्रदेश प्रवक्ता- 5 सह मीडिया प्रभारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments