HomeBreaking Newsहल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर, चोरी की घटना का खुलासा

हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर, चोरी की घटना का खुलासा

ADVERTISEMENTS

एसओजी/मुखानी पुलिस की कार्रवाई, चोरी किये गये आभूषण बरामद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। गत अप्रैल माह में मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर वैली, कमलुवागांजा में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर एसओजी व मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचे हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर पहले से ही तमाम मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी सिटी हल्द्वानी ने आज घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 25 अप्रैल 2025 को वादिनी कमला भण्डारी पत्नी चंचल सिंह भंडारी निवासी रिवर वैली गेट नं. 2 कमलुवागांजा थाना मुखानी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर. धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत की थी।। जिसमें घटना 17 से 18 अप्रैल के मध्य होना बताया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को विषेश टीम गठित करने एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पयवेक्षण में विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी एवं संजीत राठौड़ एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। इस दौरान कैमरे में 02 संदिग्ध दिखायी दिये जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित जगहों पर दबिश दी गई व मुखबिर मामूर किये गये थे।

गत दिवस 7 मई को पुलिस टीम द्वारा एस मोड से आर.टी.ओ. की तरफ मधुवन कलोनी में खाली प्लोट के सामने 02 व्यक्ति जो कि वाहन में आ रहे थे रोककर पूछताछ करने व तलाशी पर प्रतीत हुआ कि इनके द्वारा चोरी की गयी है। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया। दोनों से पूछताछ पर बताया कि करीब 15-16 दिन पहले हमारे द्वारा हल्द्वानी में घर की रेकी कर ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया। आरोपियों से एक अदद गले की चैन पीली धातु, कैमरा मय एक एडेप्टर मय दो चार्जर तथा कान के टाप्स पीली धातु बरामद हुआ।

इनकी हुई गिरफ्तारी —

  1. महेन्द्र पाल पुत्र लखपत नि. शोप नं. 77 गुरुनानक मार्केट ख्याला 830 तिलक नगर नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 54 वर्ष
  2. रामभरोसे पुत्र सूखे कश्यप नि. ग्राम अकरोली थाना बनियाढेर तहसील चन्दोसी जिला सम्भल उ.प्र. उम्र 36 वर्ष

आपराधिक इतिहास: आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिसमें महेन्द्र पाल उपरोक्त के विरुद्ध 22 व रामभरोसे उपरोक्त के विरुद्ध 34 मुकदमें दिल्ली व अन्य जगहों पर पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय मेहता (थाना मुखानी), एसआई विरेन्द्र चन्द (चौकी प्रभारी आरटीओ), हेड कांस्टेबल इसरार (सीसीटीवी), कांस्टेबल बलवन्त (थाना मुखानी), धीरज सुगड़ा, सुनील आगरी, अनूप तिवारी, रविन्द्र खाती, रोहित, चन्दन (एस.ओ.जी), अरविन्द (एस.ओ.जी) व राजेश बिष्ट (एस.ओ.जी) शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments