HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी (बड़ी खबर) : चार कॉलोनियों को ध्वस्त करने के आदेश

हल्द्वानी (बड़ी खबर) : चार कॉलोनियों को ध्वस्त करने के आदेश

हल्द्वानी समाचार | जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में विकसित की जा रही चार कॉलोनियों को अवैध करार देकर ध्वस्तीकरण के आदेश दे दिए हैं। सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यह आदेश पारित किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आदेश के मुताबिक जिन कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण के आदेश हैं उनमें हल्द्वानी तहसील की देवलातल्ला पजाया, गौजाजाली विचली, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला और कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला कॉलोनी शामिल है।

देवलातल्ला पजाया में हरगोविन्द सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, गौजाजाली विचली में मो. फैसल अंसारी पुत्र जलील अंसारी, सलमान पुत्र आईए अंसारी, कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में कीर्ति शरण अग्रवाल पुत्र प्रदीप कुमार व कमलुवागांजा नरसिंह तल्ला में धवल सिंह, अतुल शर्मा, मोहन सिंह आदि द्वारा अवैध रूप से कॉलोनियों विकसित की जा रही थी। आज यहां चल रहे कामों के ध्वस्तीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नीचे देखें आदेश…

चमोली जिले में बादल फटा, थराली व केरा गांव में भारी नुकसान Click Now
आई फ्लू के लक्षण, पढ़ें इसमें क्या करें क्या ना करें Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments