HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : आयुष चिकित्सा पद्धति से मिलेगा लोगों को इलाज, ओपीडी शुरू

हल्द्वानी : आयुष चिकित्सा पद्धति से मिलेगा लोगों को इलाज, ओपीडी शुरू

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जी हां अब हल्द्वानी मिनी स्टेडियम के निकट आयुष चिकित्सालय में ओपीडी शुरू हो गयी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष चिकित्सालय निकट मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में ओपीडी प्रारम्भ होने के साथ ही वर्तमान में लगभग 40 से 50 रोगी ओपीडी हेतु प्रतिदिन आ रहे है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल कुमाऊं का प्रथम जनपद में जहां से आयुष चिकित्सा के द्वारा लोगों का ईजाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा शासन स्तर व स्थानीय स्तर से आयुष स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती कर दी गई है।

जिला आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. एम.एस गुंज्याल ने बताया कि वर्ततान में आयुष चिकित्सालय में 54 बैड जिलाधिकारी के सहयोग से आवंटित किये गये है। प्रतिदिन ओपीडी में 40 से 50 मरीजों को चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में 10 शैय्या युक्त आयुष चिकित्सालय कसियालेख, धानाचुली, चौरलेख व वर्धों में निमार्ण कार्य प्रगति पर जल्द ही इन चिकित्सालयों को प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा भीमताल में आयुष कार्यालय एवं 10 बैड आयुष चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटित कर दी गई है।

रामनगर के लिए 10 शैय्या चिकित्सालय हेतु भूमि आवंटित हो चुकी है निमार्ण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीडी पाण्डे से डॉ. काला एवं डॉ. के के पाण्डे पंचकर्म हेतु सप्ताह में दो दिन आयुष चिकित्सालय में रोगियों को देख रहे हैं।

उन्होंने कहा होम्योपैथिक से भी डाक्टर की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल में 4 वैलनेस सेन्टर आयुष चिकित्साल के चल रहे है 9 वैलनेस सेन्टरों पर कार्य गतिमान है।

सराहनीय : सड़क पर रपटी स्कूटी, चोटिल लड़कों की मदद को दौड़ पड़े सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments