HomeAccidentहल्द्वानी (दुःखद खबर) : सड़क हादसे में गई इकलौते बेटे की जान,...

हल्द्वानी (दुःखद खबर) : सड़क हादसे में गई इकलौते बेटे की जान, साथी घायल

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | दुःखद हादसे की खबर हल्दूचौड़ से आ रही है, यहां बुधवार देर रात बीच सड़क पर आम्रपाली कॉलेज के दो छात्र लहूलुहान अवस्था में मिले। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की गंभीर हालत होने पर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के मुताबिक, तल्लीताल भीमताल निवासी 22 वर्षीय मानस शाह पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। मानस आम्रपाली कॉलेज से होटल मैनेजमेंट कर रहा था और वह थर्ड ईयर का छात्र था। मानस घर का इकलौता बेटा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम मानस अपने दोस्त पंकज निवासी बेरीनाग के साथ बाइक से हल्दूचौड़ गया था। बुधवार देर रात लोगों ने दोनों को सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। आसपास के लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल हल्द्वानी भिजवाया जहां डॉक्टर ने मानस को मृत घोषित कर दिया। पंकज भौर्याल की हालत नाजुक होने पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मोर्चरी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 2000 रुपये के नोट बदलने का मामला

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments