HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अधिकारी अगले 25 वर्षों को ध्यान में रख बनाएं प्लान...

हल्द्वानी : अधिकारी अगले 25 वर्षों को ध्यान में रख बनाएं प्लान – डीएम वंदना

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | डीएम वंदना ने लोनिवि, जलसंस्थान, सिंचाई विद्युत, नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी के साथ हल्द्वानी शहर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों, सडकों का चौड़ीकरण, जंक्शन सुधारीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, नहर कवरिंग, यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध मे कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ली।

डीएम वंदना ने समीक्षा के दौरान सिन्धी चौराहे चौड़ीकरण, मण्डी रामपुर रोड पुलिस चौकी भवन, तीनपानी रामपुर रोड सड़क चौड़ीकरण, मुक्ति विश्वविद्यालय के पास नहर कवरिंग, यातायात चौराहा देवलचौड़ जंक्शन सुधारीकरण, सुशीला तिवारी चिकित्सालय के सामने संकरे मार्ग के चौड़ीकरण, मुखानी चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण, कपिलाज के पास जलभराव, चौफुला चौराहा नहर कवरिंग कार्य, कालटैक्स तिराहा जंक्शन प्वाइंट, रानीबाग स्थित तिराहा, नैनीताल रोड ठंडी सड़क निर्माण एवं पार्किग निर्माण, सिंचाई विभाग द्वारा वॉकवे माल के समीप नाली निर्माण की भौतिक कार्यों की प्रगति जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्वीकृत कार्यों के टेंडर प्रक्रिया एवं प्रस्तावित कार्यों के सर्वे, स्टीमेट तथा अतिक्रमण चिन्हित का होमवर्क भलीभांति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें जो प्लान बनायें वह आगामी 25 वर्षों के लिए बनायें।

विभागों की डीपीआर तैयार होने के बाद इन कार्यों के विषय में स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग आमंत्रित कर जनता के सुझाव प्राप्त किए जाएंगे ताकि हल्द्वानी शहर की समस्याओं के निदान हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक अशोक चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के अलावा सिंचाई, जल संस्थान के साथ ही अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हल्द्वानी में हॉफ मैराथन दौड़ के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments