HomeBreaking Newsहल्द्वानी : 5 हजार का लेन-देन और चाकू से गला रेत कर...

हल्द्वानी : 5 हजार का लेन-देन और चाकू से गला रेत कर हत्या, ऐसे खुला राज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी अपडेट। यहां कालाढूंगी थाना क्षेत्र में पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर 62 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या का मामला सुलझा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रीराम ने बताया कि उसने पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विशन सिंह की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTSAd

महज 5 हजार के लिए कर दी हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोटाबाग मायापुर निवासी 62 वर्षीय बिशन सिंह रावत पुत्र उदय सिंह रावत बाइक से दिन में खाना खाने के बाद घर से निकले थे। उनके शाम तक वापस न आने पर उनके पुत्र चंदन रावत ने पिता को फोन कर बात की तो विशन सिंह ने बताया कि वो श्रीराम के पास पैसे लेने गये हैं। कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ आने पर चंदन श्रीराम के घर गया। यहां उसने पापा की बाइक देखकर उनसे पापा बारे पूछा तो वह लाखों रुपये मांगने लगा।

पहले से था हत्या का प्लान

इसके बाद चंदन बन्नाखेडा चौकी पहुंचा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रात मुकदमा दर्ज कर 34 वर्षीय श्रीराम पुत्र रामपाल निवासी बल्ली बन्नाखेडा को उठाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि ढाई साल पहले उसने बिशन सिंह को बाइक गिरवी रख कर 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसकी व हर महीने किश्त भी दे रहा था। कुछ माह के लिए वह चंढीगढ़ चला गया। वापस आने पर बिशन सिंह से अपनी बाइक मांगी व किश्त देते रहने की बात की। बिशन सिंह ने रुपये देने पर ही बाइक देने की बात कही। बिना रुपयों के बाइक न देने पर उसने बिशन सिंह को ठिकाने लगाने की सोच कर शुक्रवार को पूरे पैसे देने की बता कहकर बिशन सिंह को कोटाबाग बाजार बुलाया।

पैसों का लेन-देन बना हत्या का कारण

बिशन सिंह के पैसे मांगने पर श्रीराम ने कहा कि जो पैसे लाया था खाने व शराब पीने खर्च हो गए है। पैसे लेने के लिए मुझे बाइक से घर छोड़ आना व पैसे भी ले आना। बाइक में पीछे बैठे श्रीराम ने बिशन की बाइक बन्नाखेडा रेंज के घने जंगल में तम्बाकू खाने की बात कहकर रुकवाई। तभी मौका पाकर श्रीराम ने चाकू से बिशन सिंह के गले में वार कर हत्या कर शव को झाड़ियों में छुपाकर बाइक लेकर घर आ गया। पुलिस ने हत्यारे के निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि, पांच हजार रुपये के लेन-देन को लेकर बिशन सिंह की हत्या की। हत्यारोपी को धारा 201, 302 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, चौकी इंचार्ज बैलपडाव बिरेन्द्र विष्ट, बन्नाखेडा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी, कोटाबाग चौकी इंचार्ज विजय कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : UKSSSC Exam Leak Case में चर्चित जिला पंचायत सदस्य STF की हिरासत में

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments