हल्द्वानी। शहर में नगर निगम द्वारा नैनीताल रोड और बाजार क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक दर्जन से अधिक दुकानों पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं सड़क किनारे खड़े कई रेहड़ियों को भी नगर निगम ने जब्त कर लिया। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान का कहना है कि लगातार लोगों द्वारा सड़कों पर और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई है। नगर निगम द्वारा इन लोगों को कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन इनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की है और इन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें