HomeAccidentहल्द्वानी : एसओजी में तैनात सिपाही की मां की सड़क हादसे में...

हल्द्वानी : एसओजी में तैनात सिपाही की मां की सड़क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | एसओजी हल्द्वानी में तैनात सिपाही अरविंद सिंह की मां को बुधवार शाम लामाचौड़ के पास एक तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से कार व चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंह हल्द्वानी एसओजी में तैनात हैं। अपने परिवार के साथ लामाचौड़ चारधाम मंदिर के पास रहते हैं। बुधवार शाम पौने छह बजे उनकी 62 वर्षीय मां देवकी देवी एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। लामाचौड़ में सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से देवकी देवी दूर छिटक गईं। राहगीरों ने 108 की मदद से उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल​ भिजवाया। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश यादव, एसओ मुखानी विजय मेहता आदि ने मोर्चरी पहुंचकर पुलिसकर्मी की मां के निधन पर शोक जताया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि कार की सीसीटीवी खंगालकर तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ब्रेकिंग: ज्वैलरी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गिरोह का भण्डाफोड़

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments