HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां मिला लापता व्यापारी का शव, मचा हड़कंप

हल्द्वानी ब्रेकिंग : यहां मिला लापता व्यापारी का शव, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| काठगोदाम क्षेत्र से लापता कारोबारी का शव आज शुक्रवार को आरटीओ रोड क्षेत्र में मिला है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बता दें कि, पालीशीट निवासी 43 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्व. नंदाबल्लभ 13 सितंबर की रात से लापता थे, उनकी काठगोदाम हाईडिल गेट पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। वह रोज की तरह 13 सितंबर की सुबह दुकान पर आए थे। देर शाम दुकान बंद कर वह वापस घर लौट रहे थे। जिसके से वह लापता हो गए। पुलिस को उसी रात की सीसीटीवी फुटेज में सवा 10 बजे कारोबारी संतोष चंबल नहर के पास दिखाई दिये। इसके बाद वह आसपास कहीं नजर नहीं आए हैं। चंबल के पास ही उनकी स्कूटी मय चाबी के खड़ी मिली थी।

जहां आज शुक्रवार को आरटीओ रोड क्षेत्र की सिंचाई नहर में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस ने शव को नहर से निकाला है, जिसके बाद शव की पहचान लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा के रूप में हुई। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरटीओ रोड चौकी इंचार्ज प्रीति सिंह ने बताया कि संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था।

हल्द्वानी में घूमने के लिए टॉप 10 जगह | Top 10 Places To Visit In Haldwani
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments