HomeAccidentहल्द्वानी: दूध वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, 2...

हल्द्वानी: दूध वाहन और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर

ADVERTISEMENTS

राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर फिर बड़ा हादसा

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम पुराने सुभाष नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक दूध वाहन और 18 टायर ट्रक की टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दूध वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दूध वाहन चालक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग उसमें फंस गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर दो घायलों को बाहर निकाला, जबकि एक युवक करीब आधे घंटे तक वाहन में ही फंसा रहा और उसकी मौत हो गई। मृतक को निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगाकर वाहन को काटा।

हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद बरेली रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में यातायात सुचारू कराया।

लालकुआं कोतवाली की महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और जाम खुलवाया। मृतक और घायलों की शिनाख्त की जा रही है।

पिछले एक महीने में चार हादसे

गौरतलब है कि लालकुआं-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले एक महीने में चार सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे टू-लेन होने के साथ-साथ दोनों ओर जंगल और अंधेरा होने के कारण यहां हादसे बढ़ रहे हैं। सड़क पर लाइट और सुरक्षा उपायों की कमी गंभीर चिंता का विषय है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments