HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 111 निर्धन कन्याओं को मिले जीवन साथी, हुआ सामूहिक विवाह

हल्द्वानी : 111 निर्धन कन्याओं को मिले जीवन साथी, हुआ सामूहिक विवाह

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट| हरिशरण जन संस्था पिछले 8 नवंबर से हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। कार्यक्रम के आज (शनिवार) अंतिम दिन 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। कन्याओं को गृहस्थी का भी सामान उपहार स्वरूप दिया गया। भव्य विवाह कार्यक्रम में तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा वैवाहिक मांगलिक गीत गाए गए।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सामूहिक विवाह समारोह में उत्तराखंड के सीमांत के जोहार समाज के लोग कन्याओं के लिए बारात लेकर आये। बंगाली और गोरखा समाज के लोगों ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार बारात का स्वागत किया। इस दौरान विधि-विधान के साथ ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए गए।

हरिशरण जन संस्था के संस्थापक राम गोविंद दास भाई जी ने बताया कि 111 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से वर और दुल्हन पक्ष के लोग पहुंचे। सभी कन्याओं का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। सभी कन्याओं को उनके गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह में सभी समाज की भागीदारी रही। सभी ने अपनी रीति रिवाज के अनुसार इस वैवाहिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि पहली बार हल्द्वानी में इस तरह का आयोजन किया गया है। 111 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। गौरतलब है कि संस्था द्वारा पिछले 8 नवंबर से कई तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। प्रख्यात कथावाचक मृदुल महाराज द्वारा भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।

UKPSC Update : पांच दिसंबर से होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, नया शेड्यूल जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments