HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : छत पर चढ़े दो युवकों से हुई हाथापाई, राजमिस्त्री की...

हल्द्वानी : छत पर चढ़े दो युवकों से हुई हाथापाई, राजमिस्त्री की मौत; बेटी को डंडा मारकर किया लहूलुहान

हल्द्वानी समाचार | यहां दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में मंगलवार देर रात 11 बजे दो युवक पड़ोस की छत पर चढ़ गए। आवाज सुनकर राजमिस्त्री छत पर पहुंचा तो युवकों से उसकी हाथापाई हो गई। इसी बीच राजमिस्त्री सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने राजमिस्त्री की बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया।

47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन मूलरूप से यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। पत्नी सोनी ने बताया कि सोमवार रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई जो मारपीट तक पहुंच गई। गोधन मारने के लिए डंडा लेने गया तो वह सीढ़ी पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

उधर मारपीट में एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं किशोरी के सिर में 12 टांके आए हैं। काठगोदाम थाना इंचार्ज विमल मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे। वह पड़ोस की छत से आए थे। दोनों युवकों की पहचान कर ली है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments