HomeBreaking NewsHaldwani : मंगलसूत्र लुटेरा फिरोज गांधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Haldwani : मंगलसूत्र लुटेरा फिरोज गांधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTS

पहले से दर्ज हैं हत्या, मारपीट जैसे तमाम मुकदमे

CNE REPORTER, हल्द्वानी। जनपद में महिलाओं से सरेराह मंगलसूत्र और चेन झपटने की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को मुखानी पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं। आरोपी फिरोज गांधी पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रामपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकृति के कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि फरवरी माह में मुखानी और रामनगर क्षेत्रों में महिलाओं के साथ झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने की कई घटनाएं सामने आई थीं। 4 फरवरी को विठोरिया निवासी बीना पाठक की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए दो बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया था। इससे पूर्व 30 जनवरी को देवभूमि सैनिक कॉलोनी निवासी कमला देवी से पता पूछने के बहाने लूट की गई थी। वहीं, 6 फरवरी को रामनगर के पीरूमदारा में विजयलक्ष्मी नामक महिला के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई।

ज्ञातव्य हो कि, लगातार हो रही वारदातों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

घेराबंदी के दौरान गिरफ्तारी

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल संख्या हरियाणा 29 एएफ 2325 पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर भाखड़ा के जंगलों की ओर भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोज गांधी पुत्र नंदराम, निवासी पदमपुर, तहसील स्वार, जिला रामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने फरार साथी के साथ मिलकर हल्द्वानी और रामनगर में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

आरोपी फिरोज गांधी एक आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध हल्द्वानी, रामनगर और मुखानी में लूट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने के 5 अन्य गंभीर मामले पंजीकृत हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।

इस चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप नेगी, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, अपर उप निरीक्षक सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल अनिल गिरी, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल अरविंद सिंह, कांस्टेबल कुंदन कठैत, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित, कांस्टेबल पूरन सिंह, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, कांस्टेबल कुंदन शाही, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल गुलशन गिरी और कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments