HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : अवैध रुप से सागौन लट्ठों की तस्करी कर रहा महिंद्रा...

हल्द्वानी : अवैध रुप से सागौन लट्ठों की तस्करी कर रहा महिंद्रा पिकअप सीज

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से सागौन लट्ठों की तस्करी कर रहे एक वाहन महिंद्रा पिकअप को सीज किया।

मुखबिर की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में आज प्रातः 4:30 AM पर हल्द्वानी लालकुआं बरेली नेशनल हाइवे के शांतिपुरी, वन वैरियर से सागौन के 06 लट्ठों का अवैध अभिवहन करने पर एक महिंद्रा पिकअप संख्या UP81AF7658 को संदिग्ध पाए जाने पर वाहन का पीछा कर गोकुल नगर के पास पकड़ लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर पराग फार्म की ओर फरार हो गया। वाहन को लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज सागौन लट्ठों के प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने पर भविष्य में भी कठोर कार्यवाही की जाएगी। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, सामयिक कर्मी मनोहर जोशी अर्जुन भाकुनी, हरि राम, नंदन जोशी आदि थे।

हल्द्वानी : ऐसे कैसे होगा इलाज – बेस हॉस्पिटल की सीटी स्कैन और डिजिटल एक्सरे मशीन पिछले 15 दिनों से ठप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments