HomeUncategorizedहल्द्वानी : विवाहिता प्रेमिका का शव मोर्चरी में छोड़कर गायब हुआ प्रेमी

हल्द्वानी : विवाहिता प्रेमिका का शव मोर्चरी में छोड़कर गायब हुआ प्रेमी

हल्द्वानी| विवाहित प्रेमिका के शव को मोर्चरी में छोड़कर प्रेमी एकाएक लापता हो गया। जाने से पहले प्रेमी ने मृतका के परिजनों का फोन नंबर नोट करा गया, जिससे मृतका की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द करा दिया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। हालांकि, यूएसनगर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात एक युवक महिला को एसटीएच लाया। प्रथम दृष्टया महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की बात सामने आयी। जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की देखरेख में महिला का शव मोर्चरी भेजा गया, जहां युवक महिला के परिजनों को मामले की जानकारी देकर चला गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका गदरपुर निवासी है, जिसका पति और दो बच्चे हैं। महिला और प्रेमी का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी महिला की मां और पति को भी थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व प्रेमी की शादी तय हो गई थी, जिसके बाद से महिला प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। प्रेमी के इनकार करने पर महिला ने जहर गटक लिया। प्रेमी अचेत हालत में उसे एसटीएच लाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई कुमकुम धानिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

उत्तराखंड में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments