HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: कल शुरू होगा खैरना पुल, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट करेंगे उद्घाटन

हल्द्वानी: कल शुरू होगा खैरना पुल, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट करेंगे उद्घाटन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| कुमाऊं वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, कल शुक्रवार को केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट खैरना पुल और मजेठा वाटर पम्पिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। खैरना पुल का उद्घाटन होने से इस पुल से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहन व लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री भी भट्ट (गुरूवार) को नई दिल्ली से कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 9 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस काठगोदाम में करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री भट्ट 10 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:10 बजे सिडकुल भीमताल में मैसर्स कुमाऊ ग्लेशियर एक्वा कम्पनी का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात 12:40 बजे कैची धाम मन्दिर का भ्रमण करने के इसके पश्चात 13:10 बजे खैरना पुल तथा मजेठा वाटर पम्पिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।

भट्ट अपराह्न 3 बजे से विलेज खैरना में जनसम्पर्क करेंगे तथा 4 बजे चमरिया में, 4:30 बजे गांव काकडीघाट में, 4:50 बजे सुयालबाड़ी में, 5:10 बजे क्वारब में, 5:30 बजे मोना में तथा सांय 6:30 बजे ल्वेशाल में जनसम्पर्क करेंगे तथा रात्रि विश्राम आईवीआरआई, टीआरसी गैस्ट हाउस मुक्तेश्वर में करेंगे।

हल्द्वानी : नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, DM ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments