HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : काठगोदाम सीआरपीएफ कैंप में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी : काठगोदाम सीआरपीएफ कैंप में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शनिवार को काठगोदाम सीआरपीएफ कैंप में एक दरोगा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले दरोगा की शादी हुई थी। दरोगा की मौत से विभाग में जहां शोक है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस के मुताबिक, मूल ग्राम बिथला तहसील झज्जर थाना साल्हावास जिला झज्जर हरियाणा निवासी 26 वर्षीय सचिन मान पुत्र विजय कुमार हॉल सीआरपीएफ कैंप एक माह पहले दरोगा की ट्रेनिंग के बाद यहां आया था। तीन माह पहले उसकी शादी हुई थी। जब से वह ट्रेनिंग से काठगोदाम कैंप में लौटा था, तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था। इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने भी काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र आए थे।

शनिवार को परिजन उसे समझाकर हल्द्वानी भी नहीं पहुंचे थे कि उसने काठगोदाम कैंप स्थित बैरक में दोपहर करीब 12:30 बजे पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त दरोगा ने फांसी लगाई, उस वक्त उसने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात भी की थी। घटना की सूचना मिलते ही दरोगा के परिजन काठगोदाम थाने पहुंच गए। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हल्द्वानी : मंडी चौकी क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments