Tuesday, April 15, 2025
HomeUttarakhandNainitalHaldwani : दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

Haldwani : दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

Haldwani News | दहेज में कार देने से मना करने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उत्तर उजाला नगर निवासी मोहम्मद नसरफ ने तहरीर दी है। कहना है कि उनकी बेटी की शादी आजादनगर निवासी अकील अहमद ने बेटे से तय हुई थी। नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई, जिसमें ढाई लाख रुपये का खर्चा आया। शादी की तारीख भी तय हो गई।

इस बीच दूल्हा पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा। उपहार, आयोजन और अन्य में उनका साढ़े सात लाख रुपये खर्च हो गया। शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं।

उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शादी की खुशियां मातम में तब्दील- बारात निकलने से दो घंटे पहले दूल्हे की मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments