HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों को परामर्श एवं दवाई वितरण

हल्द्वानी : निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों को परामर्श एवं दवाई वितरण

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। रविवार 5 जून को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र ग्राम पनियाली में भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी के तत्वावधान में निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रामोद तौलिया, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष आरके गुप्ता, पूर्व रीजनल सचिव एवं शाखा संरक्षक भगवान सहाय, शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, शिविर संयोजक डॉक्टर अतुल राजपाल द्वारा किया गया।

शिविर में नगर के संभ्रांत चिकित्सक डॉक्टर नीलांबर भट्ट, डॉक्टर प्रमोद जोशी, डॉ पुनीत गोयल, अनुश्री रावल, डॉ बृजेश कोहली, डॉक्टर एनके मेहता, डॉक्टर अंकिता चांदना एवं डॉक्टर एनके सराफ ने मरीजों का परीक्षण किया एवं निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर पैथोलॉजी जांच भी आधे दामों पर उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज, सचिव अभिषेक मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजिका वैशाली अग्रवाल, सह सचिव सौरभ अग्रवाल, मनीष अग्रवाल के द्वारा किया गया। शिविर में ईसीजी, एचबीए 1सी, यूरिक एसिड, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं न्यूरोपेथी की जांच भी निशुल्क की गई।

शिविर में कुल 122 मरीजों का परीक्षण हुआ। शिविर में एकता अग्रवाल, निधी अग्रवाल, मीनू गुप्ता, शिखा अग्रवाल, मोनिका मित्तल, प्रांतीय महिला संयोजिका पाला मेहता, गीतू केसरवानी, बबिता केसरवानी आदि उपस्तिथ थे।

उत्तरकाशी हादसा अपडेट : प्रशासन ने जारी की मृतकों की सूची, अल्मोड़ा निवासी परिचालक की भी मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments