HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी: वेंडी स्कूल गौलापार में एथलेटिक मीट का प्रथम दिन, ये बच्चे...

हल्द्वानी: वेंडी स्कूल गौलापार में एथलेटिक मीट का प्रथम दिन, ये बच्चे आए प्रथम

हल्द्वानी| आज गुरुवार को गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एथलेटिक मीट का प्रथम दिन रहा। जिसमें CO लालकुआं अभिनव चौधरी व SO चोरगलिया हरेंद्र सिंह नेगी द्वारा Flag दिखाकर एथलेटिक मीट की शुरुआत की। जिसमें नर्सरी से कक्षा 4 तक के बच्चों की 100 Mts की रेस व 200 Mts की रेस का आयोजन किया गया।

आज के इस एथलेटिक मीट में विद्यालय के विभिन्न ग्रुप में नम्रता बेलवाल, आदित्य जोशी, शिवांश कन्याल, आकृति आर्य, कौशल बिष्ट, कोमल मेहता, अदिती पांडे, नमन पलड़िया, दिव्यांशी ओल्किया, चिराग बिष्ट, सौम्या कन्याल, मनीष बिष्ट, विनीत सिंह राणा, अविनाश पलड़िया, श्रृष्टि मुहारी, विहान बवाड़ी, तनुज दानी, निकिता बेलवाल, अंश बर्गली, रिया ल्वैशाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

CO लालकुआं अभिनव चौधरी ने सभी बच्चों को शुभकामनाये दी साथ ही बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव व सड़क सुरक्षा के विषय में भी अवगत करवाया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी, बिरेंद् सिंह, मंजू थापा, सीमा नेगी, सतीश चंद्र, रजत शर्मा, सौरभ सनवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments