HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी ब्रेकिंग : सिंधी चौराहे स्थित पान की दुकान में लगी भीषण...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सिंधी चौराहे स्थित पान की दुकान में लगी भीषण आग

हल्द्वानी समाचार| हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर स्थित सिंधी पान भंडार में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही चौराहे के आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर स्थित सिंधी पान भंडार में देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई। पास में बिजली की चालू लाइन होने से आग बढ़ती ही चली गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक सिंधी स्वीट हाउस के उपर स्थित होटल के लगभग दो कमरे आग की चपेट में आ गए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आगे पढ़ें…

पान की दुकान में आग इतनी विकराल थी कि आसपास के लोगों ने आग को बुझाने की प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। गनीमत रही की आग पान के दुकान तक ही सीमित रही। नहीं तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के चलते भारी नुकसान हुआ है, समय रहते अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

हल्द्वानी में बोर्ड परीक्षाओं के चलते धारा 144 लागू

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments