HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुबह दूध बांटने जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

हल्द्वानी : सुबह दूध बांटने जा रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | दूध बांटने जा रहे एक बुजुर्ग की बाइक फिसलकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में घायल बुजुर्ग को पहले कोटाबाग ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कोटाबाग के तलिया गांव निवासी 61 वर्षीय आनंद राम दूध बांटने का काम करते थे। रविवार सुबह वह कोटाबाग दूध बांटने जा रहे थे। तलिया से कोटाबाग की ओर जाने वाले एक कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अचानक फिसल गई। बाइक के साथ आनंद राम करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कोटाबाग सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां घायल को भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। पुलिस के मुताबिक एसटीएच में इलाज शुरू होने के करीब एक घंटे बाद आनंद राम की मौत हो गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और ब्लीडिंग होने की बात भी सामने आई है। मेडिकल चौकी के एसआई मो. आकिल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments