HomeAccidentहल्द्वानी हादसा : दो डंपरों के बीच दबकर चालक की मौत, परिजनों...

हल्द्वानी हादसा : दो डंपरों के बीच दबकर चालक की मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला गेट के पास दो डंपरों के बीच में दबकर चालक की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से चालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार गफूरबस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी 30 वर्षीय सोनू गौला गेट में इमरान का डंपर चलाता था। गुरुवार को गौला गेट के पास चेकिंग के बाद वाहनों को नदी में भेजा जा रहा था। इस दौरान वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

लाइन में समय अधिक होने के कारण सोनू अपने ट्रक का शीश साफ करने के लिए बाहर उतर गया। जैसे ही शीशा साफ करने लगा, इसी बीच आगे खड़ा डंपर उल्टा पीछे को आ गया। सोनू की दोनों डंपरों के बीच में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। मृतक के दो बच्चे हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अल्मोड़ा : गांव की बिटिया निकिता बनेगी डॉक्टर, MBBS में GDMC के लिए चयन

उत्तराखंड पुलिस के दो जवानों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक से नवाजा जाएगा, 2019 में बचाई थी 6 जिंदगियां

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments