HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : एसएसपी मीणा के आदेश पर एक्शन मोड पर जनपद पुलिस

हल्द्वानी : एसएसपी मीणा के आदेश पर एक्शन मोड पर जनपद पुलिस

ADVERTISEMENTS

धड़ाधड़ चालान, नशेड़ियों—हुड़दंगियों पर भी एक्शन

11 वाहन सीज, 26 डीएल निरस्त

डेढ़ लाख से अधिक का राजस्व जमा

ड्रिंक एंड ड्राइव पर 02 गिरफ्तार, कारें सीज

सीएनइ रिपोर्टर, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर जनपद पुलिस एक्शन मोड में आई और कानून व नियमों की अनदेखी करने वालों को सबक सिखाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 413 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। 11 वाहन सीज व 26 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई तथा 1 लाख 55 हजार 500 रुपये का राजस्व जमा किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के निर्देशन जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

उधर थानाध्यक्ष भीमताल जगदीप नेगी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार चालक विनय सिंह मेहरा पुत्र खीम सिंह मेहरा निवासी डोलपार भुजियाघाट जिला नैनीताल उम्र-37 वर्ष पर कार्रवाई हुई। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन संख्या UK 04 G9105 आई 20 कार को नशे शराब में मदहोश होकर लहराते हुये चलाये जाता पाया गया। चेकिंग टीम द्वारा गोरखपुर तिराहे पर रोककर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर लिया गया शराब पीकर वाहन चलाने के एक अन्य मामले में भी चालक पवन कुमार दुम्का पुत्र स्व हीरा वल्लभ निवासी खैरोला पाण्डे भीमताल की कार संख्या UK 04 L 0833 को भी सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई रविन्द्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल हुकुम सिंह, हेड कांस्टेबल दीप कुमार, कांस्टेबल जीवन कुमार, ललित आगरी, वारिस अली व आशीष पडियार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments