HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : डीआईजी कुमाऊं ने स्ट्रांग रूम और मतगणना में की...

हल्द्वानी : डीआईजी कुमाऊं ने स्ट्रांग रूम और मतगणना में की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। डीआईजी कुमाऊं, नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु निर्देश दिए है तो वही डीआईजी कुमाऊं ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा 3 घेरे बनाए गए हैं, जिसमे प्रथम घेरे में पैरामिलिट्री फोर्स द्वितीय में पीएसी तथा तृतीय में जनपद स्तर से पुलिस बल लगाया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तो वही रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसकी मॉनिटरिंग के लिए जनपद पुलिस से एवं प्रशासन से कर्मी नियुक्त किए गए हैं। अग्नि सुरक्षा के समस्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, सुरक्षाकर्मियों की निगरानी के लिए पुलिस विभाग से एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो समय-समय पर कर्मियों का निरीक्षण कर निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करेगा, डीआईजी कुमाऊं ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति स्ट्रांग रूम की परिधि में नहीं आ सकता हैं।

तो वहीं आगामी 10 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए डीआईजी कुमाऊं ने संपूर्ण मतगणना स्थल का स्वयं भ्रमण कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां सुरक्षाकर्मी लगाए जाने है, उन सभी जगह पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु एक प्लान समय से तैयार कर ले, जिसमें मतगणना स्थल के सभी बिंदु कवर हो जाए, मतगणना स्थल का संपूर्ण प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक स्तर का नियुक्त किया जाए।

मतगणना स्थल हेतु प्रत्येक कार्डन का प्रभारी राजपत्रित स्तर का हो। मतगणना स्थल पर आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों पर समुचित पुलिस प्रबंध किया जाए, जहां डायवर्जन किया जाना है वहां डायवर्जन ड्यूटी लगाई जाए, मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस बल को मतगणना से पूर्व भली-भांति ब्रीफ कर दिया जाए तथा जिला प्रशासन से जारी पास के संबंध में उनको अवगत करा दिया जाए। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश न करने पाये।

दिल्ली में सभी बंदिशें ख़त्म, एक अप्रैल से सभी स्कूल चलेंगे ऑफलाइन

Bageshwar News: महिला ने गटका जहर, मौत

उत्तराखंड : युवक पर गुलदार का प्राणघातक हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

उत्तराखंड : Postal Ballot Viral Video में आया नया मोड़, सेना ने कहा हमारा नहीं है यह वीडियो

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments