HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों का प्रवेश निषेध करने...

हल्द्वानी न्यूज : मीडिया सेंटर में मीडिया कर्मियों का प्रवेश निषेध करने से हो गया पंगा, धरने के बाद खुल गए पत्रकारों के लिए दरवाजे

हल्द्वानी। मीडिया सेंटर के प्रवेश द्वार पर पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की सूचना लगाए जाने के बाद पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले आज हल्द्वानी मीडिया सेन्टर में पत्रकारों के मीडिया सेंटर के बाहर धरने पर बैठकर इस निर्णय के खिलाफ अपना विरोध जताना भी शुरू कर दिया। बाद में मीडिया सेंटर पहुंचे उप सूचना निदेशक योगेश मिश्रा व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का गुलाब के फूल भेंट कर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। मिश्रा ने कहा कि मीडिया के लिए मीडिया सेंटर के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।

ADVERTISEMENTS

धरना देने वालों में कमल जगाती,गौरव गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता भूपेंद्र रावत,उवैस सिद्दीकी, हर्ष रावत, योगेश शर्मा, शेर अफगान, अंकित शाह, तारा जोशी, खालिद खान, सर्वेंद्र बिष्ट, डॉ ए एन तिवारी, सुमित जोशी, विनोद कांडपाल, गिरीश भट्ट, शैलेंद्र कुमार, हेमंत रावत, दीवान बिष्ट, जफर अंसारी, अवनीश चौधरी, पंकज पांडे व मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments