HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुबह-सुबह मंगलपड़ाव इलाके में युवक की लाश मिलने से हड़कंप

हल्द्वानी : सुबह-सुबह मंगलपड़ाव इलाके में युवक की लाश मिलने से हड़कंप

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | आज बुधवार की सुबह 5 बजे करीब मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान है, पुलिस का कहना है कि, किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत की संभावना है। मृतक की पहचान, 21 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र रघुवर दत्त जोशी निवासी पांडे गार्डन के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments