HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

हल्द्वानी : संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां हैडाखान क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का अंदेशा जताया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक स्यूड़ा का तोक मुड़सेली निवासी 43 वर्षीय भूपाल सिंह का शव गुरुवार सुबह घर के ही पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों का कहना है कि तीन दिन पूर्व भूपाल ने अवैध लकड़ी कटान की शिकायत वन विभाग से की थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। आरोप लगाया कि शिकायत से नाराज कुछ लोगों ने दूसरे दिन भूपाल के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद से भूपाल लापता हो गया था।

गुरुवार सुबह जब भूपाल की तलाश की गई तो उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई मनोज कुमार आर्या ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अल्मोड़ा: देहरादून से नहीं पहुंच पाई पहली हैली सेवा, मायूस लौटे लोग

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments