HomeBreaking Newsहल्द्वानी : रानीबाग स्थित गौला में डूबे दूसरे युवक का शव बरामद

हल्द्वानी : रानीबाग स्थित गौला में डूबे दूसरे युवक का शव बरामद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। रविवार को रानीबाग स्थित गौला नदी में डूबे दूसरे युवक का शव आज सोमवार को गौला गेट से बरामद कर लिया गया है, पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें, रविवार को हल्द्वानी के रानीबाग स्थित गौला में नहाने गए दो युवक नदी में डूब गए थे। जहां सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को नदी से निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसकी पहचान 17 वर्षीय युवक युवराज जोशी पुत्र स्व. हरीश जोशी निवासी निकट सौरभ होटल वेलेजली लॉज हल्द्वानी के रूप में हुई थी । जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी थी।

आज सोमवार को पुलिस ने फिर से सर्च अभियान चलाया जहां गौला नदी पर बने डैम का गेट खोला गया तो पुलिस को दूसरे युवक का भी शव बरामद हो गया। दूसरे युवक की पहचान 16 वर्षीय सुधीर गौड़ पुत्र राजू गौड़ निवासी निकट सौरभ होटल वेलेजली लॉज हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी – रोडवेज यात्री के बैग से नगदी-जेवरात चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस की हत्थे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments