HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाली नहर में मिला शव,...

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाली नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के पास वाली नहर में एक शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के भगा देवली, मोतियापाथर निवासी कुंवर सिंह रविवार को आंख का इलाज करवाने के लिए मोतियापाथर से हल्द्वानी पहुंचे थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने फोन किया पर उनका फोन स्विच ऑफ था। जिसके बाद उनके पुत्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Haldwani Breaking : बेटा मजदूरी करने गया पिता के पास पहाड़, नाराज मां ने जहर खाकर दी जान

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने पुलिस कर्मियों के साथ बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे कुंवर का शव सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छठ पूजा स्थल नहर से बरामद हुआ। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

दुःखद : उत्तराखंड का एक और लाल देश के लिए शहीद, परिजनों में कोहराम

पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुंवर सिंह का बड़ा बेटा प्रदीप सिंह हल्द्वानी के छड़ायल और छोटा बेटा हरेंद्र सिंह रुद्रपुर में रहता है। बुजुर्ग नहर में कैसे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Uttarakhand : यहां पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा, एसएसपी ने किया सस्पेंड

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments