HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : बैंकट हॉल की दीवार से लटका मिला दमुवाढूंगा की महिला...

हल्द्वानी : बैंकट हॉल की दीवार से लटका मिला दमुवाढूंगा की महिला का शव

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी समाचार | यहां तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बैंकट हॉल की दीवार से महिला का शव लटकता देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह कुछ लोगों ने बैंकट हॉल की दीवार से लटका एक महिला का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। शव दीवार में लगे एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था। साथ ही महिला के नाक से खून निकल रहा था। आसपास पूछताछ की तो किसी ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

मामले की जानकारी सभी थानों की पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद त्रिलोक पोखरिया नामक एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत की। पुलिस त्रिलोक को मौके पर ले आई, जहां उसने मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी 24 वर्षीय उमा सुयाल निवासी कैनाल कॉलोनी दमुवाढूंगा के रूप में की।

त्रिलोक ने बताया कि वह केमू बस में परिचालक है। कल रात वह घर लौटा तो खाने को लेकर उमा से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उमा घर से चली गई थी। बताया कि उसकी पांच साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है।

उधर, मुखानी थाना एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में महिला घर से निकलते और रात 10 बजे घटनास्थल के पास दिखाई दे रही है। दीवार में तार होने से महिला के चेहरे पर घाव लगने की संभावना है। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हल्द्वानी : नशा मुक्ति केंद्र से भागे 19 नशेड़ी, गैस सिलेंडर से तोड़ी खिड़की

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments