HomeCrimeहल्द्वानी : पकड़ा सिलेंडर चोर और हो गया बाइक चोरी का भी...

हल्द्वानी : पकड़ा सिलेंडर चोर और हो गया बाइक चोरी का भी खुलासा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। इसे कहते हैं ‘एक पंथ और दो काज’। पुलिस ने वादी की तहरीर पर जब सिलेंडर चोर को दबोचा तो उसके कब्जे से बरामद बाइक भी चोरी की निकल गई। अतएव महज 24 घंटे के भीतर पुलिस को दो घटनाओं का खुलासा करने में सफलता हाथ लग गई।

जानकारी के अनुसार गत 09 नवंबर को वादी मुकदमा कुलदीप सिह भुल्लर पुत्र स्व. हरी सिह भुल्लर निवासी सीतापुर, किशनपुर, थाना चोरगलिया द्वारा थाना चोरगलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया गया था कि गत दिवस समय करीब 01.45 बजे दिन में गेट के अंदर उनके मकान के आंगन में रखा हुआ HP गैस का सिलेंडर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सिलेंडर के नीचे से सफेद पेंट से वादी का नाम कुलदीप लिखा है।

थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में गठित हुई टीम

थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी द्वारा चोरी हुए सामान की बरामदगी हेतु एसआई बलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आज रविवार को पतारसी सुरागरसी के उपरांत अभियोग से संबंधित चोरी हुए सिलेंडर की बरामदगी के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से गत 09 नवंबर को थाना कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज चोरी हुई बाइक संख्या UK04R-6613 भी बरामद की गयी। जिस कारण्एा अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी।

आरोपी ने कबूला जुर्म

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सिंधी चौराहे के पास से बाइक चोरी की तथा चोरगलिया क्षेत्र से भी सिलेंडर चोरी करने के बाद जंगल में कहीं छुपा दिया था। आज सितारगंज की ओर ले जाने के फिराक में था। उससे पहले ही चोरगलिया पुलिस गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तार आरोपी अनुज गंगवार पुत्र सुरेन्द्र पाल गंगवार निवासी आसाम चौराहे के पास नोगवा मौहल्ला थाना नोगवा जिला पीलीभीत उप्र उम्र 25 वर्ष को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई बलवीर सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, भारत भूषण व जसकरन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments