HomeBreaking Newsहल्द्वानी : त्रिटुरहित हो विस चुनाव की मतगणना, कार्मिकों को एमबी कालेज...

हल्द्वानी : त्रिटुरहित हो विस चुनाव की मतगणना, कार्मिकों को एमबी कालेज में दिया प्रशिक्षण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

10 मार्च को होने जा रहे विधानसभा चुनाव की ममतगणना को लेकर यहां एमबीपीजी कालेज सभागार में मतगणना कार्य हेतु तैनात कार्मिकों को त्रुटि रहित मतगणना हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतों की गणना आगामी 10 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है। आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए मतगणना के कार्याें मे कोई कमी न हो, इसको लेकर 7 मार्च दिन सोमवार को एमबीपीजी कालेज सभागार में मतगणना कार्य हेतु तैनात कार्मिकों को नोडल अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) एचबी चंद ने पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रक्रिया पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण की जानकारियां दी।

उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतगणना चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की प्राथमिकता है। इस कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान जो भी दायित्व दिये गये हैं उनका भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान भारत सरकार व राज्य सरकार की कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग आफिसर ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी/रिटर्निंग आफिसर योगश मेहरा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments