HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए...

हल्द्वानी : कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली, प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए दिग्गज नेता

हल्द्वानी | जिला कांग्रेस के आह्वान पर जिलेभर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से राज्य सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली, जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची। जन आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

लेकिन जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय से लगभग 200 मीटर पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रैली को रोक लिया था। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार कर लिया और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचाने ने सफल रहे। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जिलाधिकारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।

रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने दुष्कर्म, हत्या, लूट-डकैती, भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ गई।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments