HomeUttarakhandNainitalसीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ हल्द्वानी शहर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ हल्द्वानी शहर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

हल्द्वानी समाचार | डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने शुक्रवार को हल्द्वानी बहुउद्देशीय भवन में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण करते हुए कुमाऊं क्षेत्र के सीओ ऑपरेशन के साथ बैठक करते हुए अपराध पर लगाम लगाने के साथ ही साइबर फ्रॉड और नशे पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

अब हल्द्वानी शहर 89 सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया है, जो 24 घंटे शहर पर नजर रखेंगे। भविष्य में जनपद के लालकुआं, रामनगर और नैनीताल शहर के सीसीटीवी कैमरों को भी इसी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

भिक्षा नहीं शिक्षा दो अभियान कार्यक्रम में बोले डीजीपी –

डीजीपी ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा भिक्षा नहीं शिक्षा दो के नारे के साथ गरीब बच्चों का स्कूल में दाखिला कराए जाने वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके कार्यक्रमों को भी देखा। DGP ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश स्तर पर 3600 बच्चों में से जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा 167 से अधिक बच्चों का दाखिला करवाना प्रदेश के लिए गर्व की बात।

इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग के चलते स्मार्ट कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया है और अब पुलिस ने कैमरा बेस चालान शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था और अपराध को रोकने के लिए शहर में कई नए कैमरे स्थापित किए गए हैं जिनकी मॉनिटरिंग अब कंट्रोल रूम से की जाएगी। साथ ही अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पर्यटक स्थलों में यातायात के बढ़ते दबाव को देखकर नई व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments