HomeAccidentहल्द्वानी : मातम में बदली होली की खुशियां, कार कूड़ेदान से टकराई...

हल्द्वानी : मातम में बदली होली की खुशियां, कार कूड़ेदान से टकराई 3 की मौत 4 घायल

हल्द्वानी समाचार | जिन परिवारों में होली का त्यौहार मनाया जाना था वहां आज मातम पसरा है, यहां नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के पास एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो राहगीर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सोमवार सुबह चार बजे करीब दिल्ली नंबर की कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इस बीच नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के पास कार नगर निगम के लोहे के बने कूड़ेदान से जा टकराई, हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में दो राहगीरों और एक कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया, सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हल्द्वानी निवासी राहगीरों की हादसे में मौत

इस हादसे में सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे 68 वर्षीय जगजीवन निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी और 60 वर्षीय पूरन चंद्र निवासी आवास विकास हल्द्वानी की मौत हो गई। जिन परिवारों में होली का त्यौहार मनाया जाना था वहां आज मातम पसरा हुआ है।

कार सवार लोगों के नाम

1- 18 वर्षीय तरुण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
2- 24 वर्षीय अमित कुमार निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
3- करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
4- 25 वर्षीय आशीष कुमार निवासी दिल्ली (घायल)
5- 22 वर्षीय स्वयंम कुमार निवासी दिल्ली (मृतक)

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments