HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सड़क पार कर रहे व्यापारी को स्कूटी ने मारी टक्कर,...

हल्द्वानी : सड़क पार कर रहे व्यापारी को स्कूटी ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | प्रतिष्ठान बंद करने के बाद शुक्रवार रात घर लौटते समय एक व्यापारी को एमबी इंटर कॉलेज वाली रोड पार करने के दौरान स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना पर व्यापारियों ने शोक जताया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि लालडांठ रोड हल्द्वानी निवासी 43 वर्षीय भानु पांडे की चंदन अस्पताल के पास दुकान है। बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भानु अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह सड़क को पार करने लगे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को आसपास के लोग इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए।

हादसे में व्यापारी के सिर पर गहरी चोट लगी थी। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को दोपहर 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से किसी भी सदस्य ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल घटना के साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments