HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : व्यापारी व स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का निधन, शोक की...

हल्द्वानी : व्यापारी व स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का निधन, शोक की लहर

हल्द्वानी अपडेट| शहर के मटर गली के युवा व्यापारी व प्रतिष्ठित समाजसेवी, स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का देर रात निधन हो गया। निधन की खबर क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से स्वतंत्र पत्रकार राजन नागपाल का निधन हुआ है। उनका मटर गली में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी था और हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के राजन हमेशा समाज में मदद को आगे आते थे। कोविड-19 के दौरान भी उन्होंने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। एक हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति को खोने से आज हर किसी को दुःख है। शहर के समस्त पत्रकारों ने भी राजन नागपाल के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। आज सोमवार शाम 3 बजे उनकी शव यात्रा राजपुरा मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments