HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भाई ने बहन की सास पर किया चाकू से हमला;...

हल्द्वानी : भाई ने बहन की सास पर किया चाकू से हमला; फिर हुआ फरार, जाने पूरा मामला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | टीपीनगर क्षेत्र स्थित जीतपुर नेगी निवासी एक युवक ने अपने पड़ोस में ही रहने वाली सगी बहन के घर जाकर उसकी सास 55 वर्षीय गंगा देवी पत्नी श्याम सिंह को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया। भीड़ इकट्ठा होने और शोर-शराबा होने पर हमलावर युवक भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक इस बात से भड़का हुआ था कि गंगा देवी उसकी पत्नी को उससे तलाक लेने और दूसरी शादी करने को उकसा रही थीं। घायल गंगा देवी को एसटीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गंगा देवी जीतपुर नेगी में पति, बेटा और बहू के साथ रहती हैं। उनके पड़ोस में उनकी बहू का भाई भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। बताया जाता है कि इस युवक का पत्नी से विवाद चल रहा है। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गंगा देवी इस युवक की पत्नी को तलाक के बाद दूसरी शादी के लिए उकसा रही थीं। इसी बात से यह युवक गंगा देवी से रंजिश मानने लगा था। रविवार को युवक ने बाजार में लोहार से एक चाकू खरीदा और गंगा देवी को जान से मारने के इरादे से उनके घर पहुंच गया। दोनों में पहले बहस हुई और इसके बाद युवक ने चाकू से गंगा देवी पर दो बार हमला किया। गंगा देवी बचने के लिए घर से बाहर करीब 100 मीटर दूर तक दौड़ीं लेकिन आगे जाकर सड़क पर गिर गईं। मौके पर भीड़ इकट्ठा होने और शोर हो जाने पर युवक वहां से भाग गया।

सूचना पर पहुंचे टीपीनगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने घायल महिला को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, यहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया, चाकू मारने वाला युवक मूल रूप से बरेली जिले के थाना शीशगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : इंद्रानगर नाले में बहे 8 वर्षीय रिजवान का शव मिला

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments