HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने ईको वाहन चालक को...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने ईको वाहन चालक को लूटा

ADVERTISEMENTS

मारपीट के बाद, कैश व मोबाइल लेकर फरार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। बरेली से आ रहे वाहन ईको वाहन चालक के साथ सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर हल्द्वानी पहुंचने पर लूटमार की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजीव शर्मा बरेली से अखबार की गाड़ी (ईको वाहन) चलाते हैं। वे बीती देर रात 11 बजे के करीब हल्द्वानी के लिए चले। इस बीच रोडवेज बस अड्डे पर उनके वाहन पर दो महिलाएं हल्द्वानी के लिए बैठ गईं। महिलाओं को देखकर चालक को कोई शक नहीं हुआ और उसने सवारी समझ उनको बैठा लिया।

चालक के अनुसार हल्द्वानी पहुंचने पर महिलाओं ने बोला कि वे उसे सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छोड़ दे। वहां पहुंचने पर महिलाओं ने उसे टीपी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर चलने के लिए कहा। इस बीच महिलाओं ने किसी को फोन लगाकर उन्हें लेने आने की बात कही।

चालक के अनुसार मार्ग में काफी अंधेरा था और रास्ता सुनसान था। जिस कारण उसने आगे जाने से मना कर दिया। तभी तीन युवक दो बाइकों पर बैठकर आए और उन्होंने राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं व उन युवकों ने मिलकर उसकी जेब में रखे पांच हजार रूपये व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद ये सभी वहां से फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments