HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां एक 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार शाम राजपुर में अंजली (18 साल) पुत्री रमेश गुप्ता ने अपने कमरे में लगे पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को फंदे से लटके देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने अंजली को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों ने इस बारे में अब तक हुई पूछताछ में कोई खुलासा नहीं किया है कि युवती ने किन कारणों के चलते ऐसा कदम उठाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments