HomeUttarakhandAlmora​हल्द्वानी ब्रेकिंग : बगैर जरूरी दस्तावेजों के फड़—ठेला लगाया तो खैर नहीं

​हल्द्वानी ब्रेकिंग : बगैर जरूरी दस्तावेजों के फड़—ठेला लगाया तो खैर नहीं

ADVERTISEMENTS

📌 नगर निगम का चलेगा अभियान, बाहरी लोगों पर पैनी नजर

हल्द्वानी में फड़—ठेला लगाने वाले बाहरी लोगों को बगैर सत्यापन व्यापार नहीं करने दिया जायेगा। सिर्फ तहबाजारी शुल्क की रसीद व्यापार करने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जायेगी। यदि दस्तावेज नहीं पाये गये तो सामान जब्त कर लिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम शहर में बिना सत्यापन के फड़-ठेला कारोबार कर रहे लोगों पर सख्ती करने जा रहा है।

आज मंगलवार को नगर निगम सभागार में पंजीकृत कारोबारियों की बैठक का आयोजन हुआ। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर में फड़-ठेला कारोबार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना स्थानीय आधार कार्ड और वेंडिंग कार्ड होना अनिवार्य है।

नगर आयुक्त ने साफ किया कि केवल तहबाजारी शुल्क रसीद के आधार पर कारोबार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिना दस्तावेजों वाले फड़-ठेला कारोबारियों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। जिसके लिए मंगलवार से ही अभियान चलाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल सहित कई पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।

Uttarakhand: तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments