NainitalUttarakhand

हल्द्वानी न्यूज : अब खुलेंगे बारबर शॉप, पार्लर और स्पा, लेकिन समय रहेगा यह

हल्द्वानी। लॉकडाउन-4 उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात जारी आदेशों के क्रम मे बताया कि जनपद को शासन द्वारा आरेंज जोन में रखा गया है। शासन द्वारा आंरेज जोन के लिए लागू सभी प्राविधान जनपद नैनीताल में प्रभावी होंगे। जिलाधिकारी बंसल ने बताया कि अन्तर्राज्जीय परिवहन सामान्य रूप से प्रतिबंधित रहेगा, विशेष परिस्थितियों में राज्य के नोडल अधिकारी मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा अनुमुति दी जा सकेगी।

whatsapp group join

आरेंज जोन में वर्गीकृत जनपदों में अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग और केन्द्र की गाइडलाइस का पालन करना होगा। बार्बर शाप,सैलून,स्पा एवं पार्लर सुबह 7 बजे से सायं 4 बजे तक खोले जायेंगे। उन्होंने बताया रैन्टोरेंट होम डिलीवरी कर सकेंगे, साथ ही राज्य व केन्द्र सरकार के सभी कार्यालय, उपक्रम, निगम और बैंक सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक खुले र​हेंगे। सभी निजी कार्यालय सायं 4 बजे तक खुले रहेंगे, सामाजिक दूरी व साफ सफाई का सख्ती से पालन करना होगा। whatsapp group join

उन्होंने बताया सायं 4 बजे से सुबह 7 बजे तक सामान्य आवागमन व गैर आवश्यक क्रियाकलाप पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थल, सामाजिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्जित रहेंगे तथा सिनेमा, शापिंग सेन्टर, इंटरटेनमेंट पार्क, बार, आडिटोरियम, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान नही खुलेंगे।

जिलाधिकारी बंसल ने निर्देश दिये है कि बार्बर शाप, सैलून स्पा, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, ठेली तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस, सेनेटाइजेशन नियमों का पूर्ण अनुपालन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया सार्वजनिक स्थलों पर फेसमास्क नही पहनने पर चालान किया जायेगा साथ ही चैपहिया वाहन चालक के साथ दो व्यक्ति ही अनुमन्य होंगे। whatsapp group join

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती