HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की स्पा सेंटरों में छापेमारी, मिलीं...

हल्द्वानी : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की स्पा सेंटरों में छापेमारी, मिलीं भारी अनियमितताएं

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। गुरुवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो स्पा सेंटरों क्लाउड नाइन और प्लान बी में भारी अनियमितताएं मिलने पर चालान किया गया। तथा उनके मालिकों को तत्काल सत्यापन करवाने और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल लता बिष्ट द्वारा अपनी टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटरों में चेकिंग के दौरान 2 स्पा सेंटरों क्लाउड नाइन तथा प्लान बी स्पा सेंटर में अनियमित रूप से संसाधनों का उपयोग करने तथा नॉन वेरिफाइड मैनेजरों व महिला स्पा कर्मियों के बिना किसी थेरेपी कोर्स के स्पा सेंटर संचालित करते हुए पाया गया।

स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदंडों की कमियों तथा दस्तावेजों के गलत रखरखाव के कारण दोनों स्पा सेंटरों के मालिकों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। स्पा सेंटर के मालिकों को तत्काल सत्यापन करवाने तथा दस्तावेजों को सुव्यवस्थित कर कोर्स किए हुए कर्मियों को ही रखने की चेतावनी दी गई।

पुलिस टीम में
1- म.उ.नि. लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल।
2- उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।
3- महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला।
4- कांस्टेबल किशन सिंह।

उत्तराखंड की हसीन वादियों का दीदार करने पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन

पांव फिसलने से नैनी झील में गिरा पालिका कर्मी, मौत

उत्तराखंड शासन से दो अधिकारी हुए केंद्र के लिए रिलीव, अब यहां देंगे सेवाएं

यात्रीगण ध्यान दें : काठगोदाम से चलने जा रही यह विशेष ट्रेन, यह रहेगा यात्रा रूट…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments