HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से...

हल्द्वानी : वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया

हल्द्वानी| आज बुधवार को वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस-2022 का आयोजन वेंडी स्पोर्ट्स ग्राउंड, कुंवरपुर, गौलापार में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि लालकुआं क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। प्रतियोगिता में 100, 200 मीटर की दौड़ में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बावड़ी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने आए हुए अतिथियों संध्या डालाकोटी, प्रकाश गजौरला, ललित प्रसाद, अर्जुन बिष्ट, दिनेश धौलाखंडी, हीरा बल्लभ आदि का अभिनंदन किया एवं खेल दिवस का मुख्य आकर्षण मशाल दौड़ व परेड रहा जिसमें बच्चों ने मुख्य अतिथि को सलामी भी दी।

अन्य आकर्षण बच्चों का वेलकम डांस व गाना, पहाड़ी कुमाऊनी डांस, सरस्वती वंदना, आर्टिस्टिक योगा, मास पीटी, परेड, लाइटिंग ऑफ़ लैंप, कुमाऊनी एक्ट डांस और फ्यूजन डांस आदि रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने अपने मुखार बिंदु से सभी अतिथियों व क्षेत्रवासियों का धन्यवाद प्रकट किया एवं सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments