HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पॉलिथीन पर प्रशासन और निगम की बड़ी कार्रवाई, 51 हजार...

हल्द्वानी : पॉलिथीन पर प्रशासन और निगम की बड़ी कार्रवाई, 51 हजार जुर्माना

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी| प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीद-बिक्री करने पर फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को दोपहर से शाम तक चले अभियान में 6 प्रतिष्ठानों से करीब साढ़े 12 कुंतल प्लास्टिक जब्त किया गया। इसके एवज में 51500 रुपये का चालान भी किया गया।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह की अगुवाई वाली टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान चलाया। आयुक्त ने बताया कि निरंजन प्लास्टिक स्टोर से 8 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। संबंधित विक्रेता पर ₹20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा सिद्धीकी इंटरप्राइजेज से 4 कुंतल प्लास्टिक जब्त कर 20 हजार रुपये, एएस इंटरप्राइजेज से 50 किलोग्राम प्लास्टिक की एवज में 10 हजार रुपये चालान वसूला गया है। इसके अलावा तुबा जनरल स्टोर, इलियास और दीपक कुमार से भी प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़े जाने पर 500-500 रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान मीरा मार्ग समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में चलाया गया।

अमूल दूध फिर हुआ महंगा

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments